करनाल जेल में कैदियों के लिए शुरू हुआ 'अध्ययन केंद्र'

करनाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने करनाल जेल में कैदियों को शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के साथ मिलकर 'अध्ययन केंद्र' शुरू किया है।

इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक अशोक शर्मा ने बताया, "इस अध्ययन केंद्र की शुरुआत शुक्रवार को की गई। कैदियों को शिक्षा उपलब्ध कराने का फैसला राज्य सरकार का एक सराहनीय कदम है। हम सरकार के साथ मिलकर यह प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक कैदियों को इसका लाभ मिल सके।"

शर्मा ने कहा कि पहले चरण में करनाल जेल के लगभग 100 कैदियों को इस कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा। जेल अधीक्षक को ही इस विशेष अध्ययन केंद्र का समन्वयक नियुक्त किया गया है।

स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलावा आने वाले समय में कैदियों के लिए कई व्यवसायिक पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। कैदी जेल से बाहर निकलने पर अपने जीवनयापन में इस शिक्षा का उपयोग कर सकते हैं।

करनाल जेल के अधीक्षक जगजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा की यह पहली जेल है जहां कैदियों को शिक्षा मुहैया कराने की पहल की गई है।

जेल अधीक्षक ने कहा, "ऐसे कैदी जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वे इग्नू का छह महीने का स्नातक तैयारी पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+