गोवा पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुकी हैं बार बालाएं
गोवा पुलिस की सालाना समीक्षा रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। इसके मानव तस्करी से जुड़े वर्ग में साफ तौर पर बार बालाओं का जिक्र किया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक भीमसेन भस्सी ने कहा, "गोवा एक पर्यटक स्थल है और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बार बंद किए गए हैं। इस वजह से ऐसे तत्वों का पलायन गोवा में हुआ है।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2008 में पुलिस की अपराध शाखा ने 10 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 12 लड़कियों को मुक्त कराया। इसी तरह वर्ष 2009 में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह लड़कियों को मुक्त कराया गया था।"
भस्सी ने कहा कि वर्ष 2009 में 3,005 मामले दर्ज किए गए जबकि साल 2008 में 2,742 मामले ही दर्ज किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications