हिमाचल में पारा चढ़ा
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से शनिवार को भी हिमाचल प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि जारी रही। शिमला में रात के तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया,"शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।"
सिंह का कहना है कि शिमला का न्यूनतम तापमान साल के इस समय के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि धूप निकलने से तापमान बढ़ा है।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर के कालपा में तापमान क्रमश: शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार रात यहां का तापमान क्रमश: शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे था।
मंडी जिले के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 2.7 डिग्री और कुल्लू जिले के भुंतर में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यद्यपि मौसम विभाग ने रविवार के बाद राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications