आप इसे नदी कहते हैं!
हाल ही में नदियों की सफाई करने वाली अमेरिकी संस्था 'एलाइस फर्गसन फाउंडेशन' के हरित कार्यकर्ताओं का एक समूह आगरा पहुंचा था। समूह के एक सदस्य गिनी हैरिस यमुना की हालत बेहद चिंतित दिखे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में उन्होंने यमुना को लेकर अपनी चिंता जताई। अमेरिकी कार्यकर्ताओं ने यमुना के विभिन्न तटों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।
हैरिस ने आईएएनएस से कहा, "हमारी मुख्य चिंता नदी में कचरा का होना है। आगरा के कई कार्यकता और छात्र इसकी सफाई करने के लिए राजी हो गए हैं।"
समूह के एक अन्य सदस्य डिक लहान ने कहा, "लोगों को यह याद रखना चाहिए कि प्रकृति की सभी चीजें एक दूसरे से जुड़ी हैं। यमुना केवल नदी नहीं है बल्कि एक विरासत है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications