तीस्ता नदी जल बंटवारे पर बांग्लादेश अगले महीने वार्ता का इच्छुक
सेन ने शुक्रवार को बीबीसी को बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) की बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश तीस्ता नदी जल साझेदारी समझौते को प्राथमिकता देगा यद्यपि छह अन्य नदियों के जल साझेदारी समझौते भी कार्यसूची में हैं।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने मंत्री के हवाले से कहा कि इस संबंध में एक पत्र रविवार को भारत भेजा जा सकता है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे के दौरान जारी एक संयुक्त घोषणा पत्र में कहा गया था कि जेआरसी की मंत्रिस्तरीय वार्ता मार्च तक आयोजित होगी। इससे पहले जेआरसी की बैठक होनी चाहिए। बांग्लादेश चाहता है कि भारत वार्ता के लिए अगले महीने कोई तिथि तय करे।
सेन ने कहा कि अगले दो महीने बांग्लादेश में तीस्ता का प्रवाह कम होगा। यदि इस दौरान पानी मिलेगा तो इससे लाभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications