बिहार में जिला पार्षद की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार राय के डुमरा रोड स्थित आवास पर अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात धावा बोलकर उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राय को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने शनिवार को बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने हत्या के पीछे मुख्य कारण आपसी दुश्मनी बतायी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications