अफगानिस्तान में विस्फोट, जिला प्रमुख घायल
काबुल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त सूबे में शनिवार को बाक जिले का गवर्नर अपने वाहन के बारूदी सुरंग की चपेट में आने की वजह से घायल हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गुल पाशा नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बाक जिले के गर्वनर लुतफुल्लाह बाबाकíखल सुबह अपने दफ्तर जा रहे थे तभी एक बारुदी सुरंग फटने से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह मामूली रूप से घायल हो गए।"अधिकारी ने घटना का विवरण नहीं दिया।
इससे पहले शुक्रवार तड़के पड़ोस के पकतिका सूबे में एक ऐसी ही घटना में दो नागरिक मारे गए और अन्य तीन घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications