अफगानिस्तान की संसद में नए नामांकित मंत्रियों की सूची पर मतदान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अप्रत्याशित कदम के तहत संसद ने राष्ट्रपति द्वारा नामांकित 17 मंत्रियों के नामों को खारिज कर दिया था।
रक्षा, आंतरिक और वित्त विभाग सहित केवल सात मंत्रियों के नामों पर संसद ने अपनी स्वीकृति दी थी। शनिवार को जिन विभागों के मंत्रियों के नामों पर मतदान जारी है उसमें विदेश मंत्रालय भी शामिल है।
एक हफ्ते तक चली सुनवाई के दौरान संसद सदस्यों ने नए नामांकित लोगों के पहली सूची के लोगों से कम योग्य होने की शिकायत की और कहा कि इनमें से अधिकांश को बड़े सत्ताधीशों से संबंधों के चलते चुना गया है।
सांसदों ने कहा कि नए नामितों में आधे से अधिक शनिवार को संसद का अनुमोदन हासिल करने में सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री पद के उम्मीदवार ने अपनी उम्र के बारे में झूठी सूचना दी है।
पश्चिमी देशों के स्वच्छ छवि वाले नेताओं को मंत्री बनाने के दबाव के बावजूद करजई ने अपने समर्थकों के बीच से ही नए मंत्रियों को नामित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications