आतंकियों ने पाक सेना को निशाना बनाया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साजिद हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलाकोट में सुबह 10 बजे एक आत्मघाती बम हमलावर ने सेना के दो वाहनों के काफिले के नजदीक जाकर विस्फोट कर दिया था। हमले में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हुसैन ने बताया कि रावलाकोट से करीब 15 किलोमीटर दूर दोथान इलाके में एक नाके के नजदीक यह हमला हुआ। हमले में एक जवान मारा गया और कई अन्य घायल हो गए थे। घायलों को रावलाकोट के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
रावलाकोट में इस महीने सुरक्षा बलों पर यह दूसरा हमला है। इस महीने की शुरुआत में एक आत्मघाती बम हमलावर ने रावलाकोट जिले में सेना के एक ठिकाने पर हमला किया था जिसमें कम से कम चार जवान मारे गए थे। पहले हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications