अहमदाबाद को मिला 'सतत परिवहन पुरस्कार' (लीड-1)
अहमदाबाद को 'बस रैपिड ट्रांजिस्ट सिस्टम' (बीआरटी) को लागू करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार विश्व के उस शहर को दिया जाता है जिसकी परिवहन व्यवस्था का पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
अहमदाबाद की जनसंख्या 52 लाख है। इस शहर की स्थापना 1411 में सुल्तान अहमद शाह ने की थी।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के अंतगर्त विभिन्न शहरों को यह पुरस्कार दिया जाता है। अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम में अहमदाबाद के अधिकारियों को 'सतत परिवहन पुरस्कार 2010' सौंपा गया। समारोह के दौरान भारत के शहरी विकास विभाग के सचिव एम.रामचंद्रन भी उपस्थित थे।
परिवहन विकास नीति संस्थान (आईटीडीपी) के कार्यकारी निदेशक वाल्टर हुक ने कहा कि शहरों को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए परिवहन व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
क्लीन एयर इनेसेटिव फॉर एशियन सिटिज (सीएआई-एशिया)की कार्यकारी निदेशक सोफिया पुंटे ने कहा, "यदि मोटसाइकिलों और मोटरों पर चलने वाले लोग बसों में सफर करना शुरू कर दें तो बीआरटी प्रणाली का वायुमंडल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।" उन्होंने कहा कि एशियाई देशों को इस प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए।
वर्ष 2009 में यह पुरस्कार न्यूयार्क को और वर्ष 2008 में पेरिस को मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications