गिब्सन की फिल्म के लिए नहीं खाली कराई जेल: अधिकारी
वेराक्रुज (मेक्सिको), 15 जनवरी (आईएएनएस)। मैक्सिको के अधिकारियों ने उस खबर को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि मेल गिब्सन अभिनीत एक फिल्म की शूटिंग के लिए एक कारागार को खाली कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कारागार के कैदियों को दूसरी जगह रखा गया है।
वेराक्रुज के गवर्नर फीदेल हीरीरा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से कारागार खाली कराया गया है न कि अमेरिकी अभिनेता मेल गिब्सन को उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए।
हीरीरा ने कहा, "गिब्सन की फिल्म बनेगी या नहीं यह तो मैं नहीं जानता लेकिन यह मुद्दा राष्ट्रीय तमाशा बन गया है।"
कथित रूप से इगनेसिओ एलिंड कारागार को गिब्सन की फिल्म की शूटिंग के लिए खाली कराने पर वेराक्रुज सरकार को अलोचना झेलनी पड़ी थी।
इससे पहले गिब्सन की फिल्म 'अपोकालिप्टो' की 2006 में वेराक्रुज में शूटिंग हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications