उप्र में ठिठुरन जारी
शुक्रवार को दिन की शुरूआत कोहरे से हुई, लेकिन नौ बजे के बाद हल्की धूप खिल गई और लोग घरों से बाहर निकलें। हालांकि राज्य के कई इलाकों में बादल छाये हुए हैं। प्रदेशवासियों को ठिठुरन से किसी भी तरह की राहत नहीं मिल रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पछुआ हवायें अपने साथ नमी ला रही हैं, जिस कारण सर्दी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों में कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री मायावती ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी 71 जिलों के जिलाधिकारियों से कहा है कि 312 तहसीलों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications