हैती से वापस लौटे राहत सामग्री वाले विमान
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वाशिंगटन में संघीय उड्डयन प्रशासन की प्रवक्ता लॉरा ब्राउन ने गुरुवार को बताया कि हैती सरकार ने अमेरिकी से आने वाली कई उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications