अहमदाबाद को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम में अहमदाबाद के अधिकारियों को 'सतत परिवहन पुरस्कार 2010' सौंपा गया। समारोह के दौरान भारत के शहरी विकास विभाग के सचिव एम.रामचंद्रन भी उपस्थित थे।

अहमदाबाद की जनसंख्या 52 लाख है। इस शहर की स्थापना 1411 में सुल्तान अहमद शाह ने की थी।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार उस शहर को दिया जाता है जिसकी परिवहन व्यवस्था का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के अंतगर्त विभिन्न शहरों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

वर्ष 2009 में यह पुरस्कार न्यूयार्क को और वर्ष 2008 में पेरिस को मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+