हैती के भूकंप पीड़ितों की सहायता करेंगे क्लूनी
क्लूनी अपने मित्रों की सहायता से मैराथन का आयोजन कर रहे हैं। वैसे अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें कौन-कौन हिस्सा लेंगे। मैराथन प्रतियोगिता से इकट्ठा धन से भूकंप पीड़ितों की सहायता की जाएगी।
इससे पहले अभिनेता ब्रैड पिट और अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हैती के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 10 लाख डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। विश्व बैंक ने हैती को 10 करोड़ डॉलर की आपात राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications