वार्षिक संदर्भ ग्रंथ भारत-2010 का विमोचन
भारत संदर्भ ग्रंथ के 54वें संस्करण का अनावरण करते हुए सोनी ने आग्रह किया कि पुस्तक को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी जब तक देश के प्रत्येक नागरिक के पास नहीं पहुंचती, तब तक मंत्रालय की मीडिया इकाइयों का काम अधूरा रह जाता है।
सोनी ने यह भी सलाह दी कि इस प्रकाशन को अधिक सार्थक बनाने के लिए संविधान की सभी भाषाओं में इसका सही अनुवाद विशेष रूप से शैक्षिक संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाना चाहिए ।
यह पुस्तक छात्रों और सिविल सेवाओं की परीक्षा में बैठने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए उपयोगी तैयारशुदा गणक है । इस पुस्तक में 1200 से अधिक पृष्ठ हैं और इसमें हमारे राष्ट्रीय जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications