हैती की मदद में आगे निजी क्षेत्र
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स' ने बताया कि अमेरिकी उद्योग जगत हैती को दी जाने वाली सहायता 1.6 करोड़ डॉलर हो गई है।
कई उद्योग घरानों ने हैती की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। ब्रिटेन की टेस्को, फ्रांस की क्रेडिट एग्रीकोले, हॉलीवुड की वाल्ट डिज्नी, जेपी मॉर्गन चेस, बैंक ऑफ अमेरिका, युनाइटेड पारसेल सर्विस और वेल्स फार्गो जैसी कंपनियों ने हैती के भूकंप पीड़ितों के लिए योगदान दिया है।
चैम्बर्स के लीडरसिप सेंटर के निदेशक स्टीफन जोर्डन ने कहा, "जब कोई आपदा आती है तो उद्योग जगत पीड़ितों की मदद के लिए आगे आता है। इस बार भी उद्योग जगत का योगदान हमारी चिंता को दर्शाता है।"
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications