कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "घने कोहरे के कारण सुबह सात बजे दृश्यता 200 मीटर थी। हालांकि तेज हवा चलने की वजह से कोहरा बिखर जाएगा और दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार होगा।"
एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा, "कम दृश्यता के कारण सुबह सड़कों पर कम गाड़ियां दिखीं। मोती बाग और आईटीओ में परिवहन पर कोहरे का ज्यादा असर दिखा।"
आईएमडी अधिकारी के मुताबिक धीरे-धीरे दृश्यता में सुधार हुआ है। अधिकारी ने कहा कि सुबह नौ बजे तक दृश्यता बढ़कर 500 मीटर तक हो गई थी।
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कम से कम 22 रेल सेवाओं में देरी हुई है।
गुरुवार के दिन भी कोहरे की यही स्थिति थी और इससे उड़ानों और रेलगाड़ियों के कार्यक्रमों में परिवर्तन हुआ था।
शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से कुछ अधिक था। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications