आस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक पर हमला
24 वर्षीय भारतीय टैक्सी चालक के साथ मुसाफिर ने दुर्व्यवहार किया। इस पर चालक ने बालारात सर्विस स्टेशन पर पनाह मांगी। समाचार एजेंसी एएपी ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि मुसाफिर चालक के पीछे सर्विस स्टेशन तक जा धमका और कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया। इस घटना में टैक्सी को नुकसान पहुंचा।
हमलावर की उम्र 48 वर्ष बताई गई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हमले में चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।
भारतीयों पर पिछले साल से आस्ट्रेलिया में हमले हो रहे हैं। हमलों की दो घटनाओं में भारतीयों को जान गंवानी पड़ी है। गत 29 दिसम्बर को न्यू साउथ वेल्स में रणजोध सिंह नाम का युवक मारा गया था जबकि दो जनवरी को एक अन्य भारतीय नितिन गर्ग की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications