सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण आरंभ
सहस्राब्दी के सबसे लंबा सूर्यग्रहण कुंडलाकार है। दिल्ली में आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखेगा लेकिन इस दिव्य नजारे को देखने के लिए लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। यहां सुबह 11.53 बजे से दोपहर बाद 3.11 बजे तक इसे देखा जा सकेगा। दोपहर 1.39 बजे सबसे अधिक 53 प्रतिशत तक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। नेहरू तारा मंडल में और एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स एसोसिएशन ने लोगों को यह अनोखा नजारा दिखाने की व्यवस्था की है।
कुंडलाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं लेकिन चंद्रमा की छाया सूर्य की परिधि की अपेक्षा छोटी होती है। इस प्रकार चंद्रमा से ढका हुआ सूर्य 'वलयाकार' के रूप में नजर आता है और चंद्रमा की छाया के चारों ओर से सूर्य की किरणें निकलती हुई दिखाई देती हैं।
सूर्य ग्रहण के प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और केरल के थुंबा स्थित केंद्रों से रॉकेटों की एक श्रेणी प्रक्षेपित कर रहा है। ये रॉकेट अपने साथ कुछ यंत्र लेकर जाएंगे जो ऊपरी वायुमंडल में भौतिक परिवर्तनों का मापन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications