सूर्यग्रहण : उप्र में किए गए विशेष इंतजाम
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के प्रमुख अनिल यादव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि लोगों को इस अनोखी खगोलीय घटना को दिखाने के लिए खास प्रबंध किए गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6,500 विशेष चश्मे खरीदे गए हैं, साथ ही कई दूरबीन लगाई गई हैं।
यादव ने बताया कि लखनऊ में सूर्यग्रहण की शुरुआत सुबह 11.57 पर होगी, दोपहर 1.45 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा और अपराह्न् 3.18 मिनट पर समाप्त होगा। लखनऊ में केवल 51.12 प्रतिशत ग्रहण देखा जा सकेगा। बलिया जिले में सबसे अधिक 71 प्रतिशत ग्रहण दिखाई देगा।
इस दुर्लभ खगोलीय घटना को दिखाने के लिए विद्यालयों में भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में सूर्यग्रहण पर एक क्विज शो का भी आयोजन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications