सूर्य ग्रहण : हरिद्वार में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
हरिद्वार के स्थानीय पुजारियों के अनुसार सूर्यग्रहण के प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद रखे जाएंगे। महाकुंभ की मेजबानी कर रहे इस धार्मिक शहर में सूर्यग्रहण के दौरान पवित्र गंगा नदी में स्नान भी प्रभावित होगा।
हर की पौड़ी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी मुकेश कोठारी ने आईएएनएस को बताया, "सामान्यत: सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। लोग इस दौरान नदियों में स्नान करते हैं ताकि उन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़े।"
महाकुंभ के दौरान इससे पहले वर्ष 1914 में सूर्यग्रहण लगा था।
उल्लेखनीय है कि सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और इसकी छाया सूर्य पर पड़ती है, जिसकी वजह से सूर्य आंशिक अथवा पूरी तरह ढक जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications