हैती में खाद्यान्न भंडारों को लूटा गया : संयुक्त राष्ट्र
जेनेवा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा है कि हैती में उसके खाद्यान्न भंडारों को लूट लिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता एमिला कैसेला ने कहा है कि हैती में पहले से मौजूद विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के खाद्यान्न भंडारों को लूट लिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के इस खाद्य संगठन का मानना है कि भूकंप की इस आपदा से पहले आई अन्य प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के कारण हैती में लगभग 20 लाख लोग पहले से खाद्य संकट से घिरे हुए थे।
प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि डब्ल्यूएफपी अपने बचे हुए भंडारों से खाद्य वितरण जारी रखेगा।
कैसेला ने कहा, "ऐसे समय में हमारे पास जो भी खाद्यान्न बचा है, हम उसे लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह खाद्य आपूर्ति घड़े में एक बूंद की तरह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications