ज्योति बसु की हालत गंभीर, महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय (लीड-2)
अस्पताल से शाम को जारी बुलेटिन में कहा गया कि बसु को अब वेंटिलेटर की जरूरत पहले की अपेक्षा बढ़ गई है।
बसु के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डाक्टरों के दल के एक डाक्टर सुश्रुत बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा है, "ऐसे संकेत हैं कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनके फेफड़ों ने भी सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है। उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। उनके हृदय व गुर्दे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "दवाइयों के जरिए उनके रक्तचाप को नियंत्रित किया जा रहा है। उनकी डायलिसिस जारी है। उनके हृदय की गति तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वह भी बहुत प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं।"
बसु को गत एक जनवरी को कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications