मेट्रो के गुड़गांव खंड पर परीक्षण 29 जनवरी से
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। गुड़गांव से प्रारंभ होने वाला मेट्रो खंड परीक्षण के लिए 29 जनवरी से चालू होगा। इस खंड पर परीक्षण के दौरान 11 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह परीक्षण हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच होगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में इस परीक्षण का उद्घाटन किया जाएगा। हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन से 29 जनवरी को दिन के 12.00 बजे प्रथम परीक्षण गाड़ी को झंडा दिखाकर रवाना किया जाएगा।
इस खंड पर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, इफको चौक, एम.जी.रोड, सिकंदरपुर, गुरु द्रोणाचार्य, अर्जनगढ़, घिटोरनी और सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications