हैती के भूकंप पीड़ितों की मदद में जुटे राहत दल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग मलबे के ढेर में दबे हुए हैं और राहतकर्मी उनको निकालने में लगे रहे। राहत दल हजारों पीड़ितों को खाद्य सामग्री भी बांट रहे हैं जिन्हें विगत कुछ दिनों से अन्न का एक दाना भी नसीब नहीं हो सका है।
राहत कार्य में जुटे लोगों का कहना है कि चारो तरफ मलबों का ढेर लगा और लोग उनके नीचे दबे हैं ऐसे में उन तक पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हैती के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता राशि का ऐलान किया है। उन्होंने ने इस आपदा को भयावह करार दिया।
ओबामा ने अमेरिका के सभी विभागों से कहा कि वे हैती में राहत कार्य को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा, "हैती के लोगों को भोजन, पानी और दवा मुहैया कराने के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी जाएगी।"
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप में 100,000 से अधिक लोगों के मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications