भारत ने हैती को दिया 50 लाख डॉलर
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, "हैती में 12 जनवरी, 2010 को आए भूकंप से हुई भारी तबाही की खबर सुन कर हमें गहरा दुख हुआ है। भारत संकट की इस घड़ी में हैती की जनता और वहां की सरकार के साथ है। हम हैती की जनता के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए 50 लाख डॉलर की तत्काल सहायता करना चाहेंगे।"
संदेश में आगे कहा गया है, "मैं मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी जाहिर करना चाहूंगा। हमें जरा भी संदेह नहीं कि हैती के लोगों के पास इस प्राकृतिक आपदा से उबरने की पूरी क्षमता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications