हैती में होटल के मलबे से 23 लोग जिंदा निकाले गए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हैती में चिली के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त दूत जुआन गैबरियल वल्देज ने बताया कि इन लोगों को मोन्ताओ होटल के मलबे से निकाला गया। हैती के इस होटल में ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ता ठहरते हैं।
राजनयिक ने बचाए गए लोगों की राष्ट्रीयता का खुलासा किए बगैर बताया, "हमने उन्हें रात में देखा।" उन्होंने बताया कि बचाव दल के सदस्य विभिन्न देशों से आए हुए हैं जो राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications