बच्चों को रोगग्रस्त कर सकते हैं प्लास्टिक के खिलौने
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। यदि आप अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदने वाले हैं तो जरा संभलकर खरीदारी करें, क्योंकि बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक के अधिकांश ब्रांडेड खिलौने बच्चों में दमा और फेफड़े संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
स्वयंसेवी संस्था सेंटर फार साइंस एन्वायर्नमेंट (सीएसई) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए इस अध्ययन में कहा गया है कि परीक्षण के दौरान सभी तरह के खिलौनों में फिथालेट्स नाम का एक रसायन पाया गया है जिसका उपयोग खिलौनों को नरम बनाने के लिए किया जाता है। जांच के दौरान पाया गया कि खिलौनों के नमूनों में फिथालेट्स की मात्रा अंतर्राष्ट्रीय मानक से अधिक पाई गई है।
सीएसई के सहायक निदेशक चंद्रभूषण ने कहा, " हमने दिल्ली के विभिन्न भागों से 24 खिलौने खरीदे, विशेष रूप से ऐसे खिलौने, जिन्हें बच्चे चबा जाते हैं। 24 खिलौनों में से 15 मुलायम थे जबकि नौ बहुत कठोर थे। इन खिलौनों में 14 चीन में बनाए गए थे जबकि सात भारत में, दो ताइवान में और एक थाईलैंड में बनाया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications