नए वर्ष में जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमलों में तेजी
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले पंद्रह दिनों के भीतर होने वाली आतंकवादी घटनाएं:
जनवरी 14: कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
जनवरी 12: कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया।
जनवरी 10: जम्मू के रेयासी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया।
जनवरी 8: पुलिस के छापे के दौरान पुलवामा के खेरू गांव में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।
जनवरी 7: श्रीनगर में लाल चौक पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच 23 घंटे तक चली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी, एक नागरिक और दो आतंकवादी मारे गए।
जनवरी 2: आतंकवादियों ने श्रीनगर में एक एटीएम मशीन से पैसा निकाल रहे बीएसएफ के दो जवानों को गोली मारकर घायल कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications