जमशेदपुर में बम विस्फोट, 4 घायल
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना आदर्शनगर कॉलोनी के ओलीडीह क्षेत्र में हुई। एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को एक मकान की छत पर एक बैग पड़ा होने की सूचना दी थी।
अधिकारी ने कहा, "पुलिस तत्काल वहां पहुंची और उसने बैग को वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने जब बैग को वहां से जमीन पर फेंकने की कोशिश की तो उसमें रखा बम फट गया, जिससे दो पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए।"
अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसे बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाना चाहिए था। बहरहाल, सभी घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications