दिल्ली में 10वीं कक्षा का छात्र ने की आत्महत्या
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक 16 वर्षीय छात्र ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि उस पर अपनी पढ़ाई में सुधार करने का दबाव बढ़ रहा था।
पुलिस के मुताबिक रोहित के पिता ने तड़के चार बजे उसकी लाश को घर में लटकते पाया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उसके परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह पढ़ने में बहुत कमजोर था। हो सकता है कि अच्छे परिणाम मांगे जाने के डर से उसने आत्महत्या कर ली हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications