डीपीआरके ने दक्षिण कोरिया को शांति वार्ता से बाहर करने की चेतावनी दी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यदि दक्षिण कोरिया ने इस योजना को लागू करने की हिमाकत की तो उत्तर कोरिया से उसका संबंध पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और कोरिया प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए होने वाली किसी भी तरह की बातचीत में उसे शामिल नहीं किया जाएगा।
सरकारी समाचार एजेंसी, केसीएनए के अनुसार दक्षिण कोरियाई मीडिया में बुधवार को खबर प्रकाशित हुई थी कि सियोल में अधिकारियों ने योजना बनाई है कि यदि प्योंगयांग का नेतृत्व किसी तख्ता पलट या विद्रोह के तहत ध्वस्त होता है तो उस सूरत में उत्तरी कोरिया के साथ अच्छे तरीके से निपटा जाएगा।
बयान में कहा गया है कि डीपीआरके ने यह भी मांग की है कि दक्षिण कोरिया अपने एकीकरण मंत्रालय और नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस को भंग करे, योजना के सूत्रधार के खिलाफ मुकदमा चलाए, उस पर गंभीर दंड लगाए और इस कदम के लिए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications