अररिया में 40 लाख रुपए की लाल चंदन की लकड़ियां जब्त
अररिया, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के कुरसाकारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई करीब 40 लाख रुपए मूल्य की लाल चंदन की लकड़ियां जब्त की है।
अररिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद श्रीवास्तव ने बताया, " खुफिया सूचना के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को कुंवारी गांव में छापा मारकर जमीन के अंदर छिपा कर रखी गई लाल चंदन की 32 लकड़ियां जब्त की हैं।
उन्होंने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों की कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications