आस्ट्रेलिया में जारी नस्लीय हमलों के खिलाफ दिल्ली में सिखों का प्रदर्शन
लगभग 150 की संख्या में सिखों का यह समूह चाणक्यपुरी स्थित तीनमूर्ति के निकट पहुंचा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में पोस्टर भी थे, जिन पर लिखा था, "नस्लीय हमले बंद हो"।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रदर्शनकारी आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमले तथा वहां के एक गुरुद्वारे में हुई आगजनी की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सिखों के इस समूह ने आस्ट्रेलियाईउच्चायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications