आस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक पर हमला, हमलावर जेल में (लीड-1)

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के बालारात शहर में शुक्रवार को एक भारतीय टैक्सी चालक पर हमला करने के आरोप में आस्ट्रेलियाई नागरिक को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

एबीसी ऑनलाइन के मुताबिक विक्टोरिया स्थित बालारात के मजिस्ट्रेट मिशेल होजसन की अदालत ने 48 वर्षीय पॉल ब्रोगडेन को यह सजा सुनाई। ब्रोगडेन ने अपना अपराध कबूल कर लिया। अदालत ने उसे पीड़ित टैक्सी चालक को बतौर मुआवजा 1500 डॉलर देने का आदेश भी दिया है।

ब्रोगडेन ने 24 वर्षीय भारतीय टैक्सी चालक के साथ पहले दुर्व्यवहार किया था। इस घटना के बाद चालक ने बालारात सर्विस स्टेशन में शरण मांगी। समाचार एजेंसी एएपी ने पुलिस की प्रवक्ता के हवाले से खबर दी है कि ब्रोगडेन चालक के पीछे सर्विस स्टेशन तक जा धमका और उस पर हमला कर दिया। इस घटना में टैक्सी को नुकसान पहुंचा।

ब्रोगडेन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हमले में चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।

बालारात टैक्सी को कोओपरेटिव के अध्यक्ष स्टीफन आर्मस्ट्रोंग ने कहा, "यह बड़ी दुखद घटना है। एक व्यक्ति जो बालारात के निवासियों की सेवा में लगा है और अपना कर्तव्य निभा रहा है, उसके साथ ऐसा व्यवहार हुआ।"

बालारात भारतीय संघ के अध्यक्ष खुशी महाराज ने कहा, "मीडिया में मेलबर्न तथा अन्य शहरों से आ रही खबरों की देखा-देखी में बालारात के लोग भी ऐसा कर रहे हैं। "

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर पिछले साल से लगातार हमले हो रहे हैं। हमलों की दो घटनाओं में भारतीयों को जान गंवानी पड़ी है। गत 29 दिसम्बर को न्यू साउथ वेल्स में रणजोध सिंह नाम का युवक मारा गया था जबकि दो जनवरी को एक अन्य भारतीय नितिन गर्ग की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+