ज्योति बसु की हालत अत्यंत नाजुक, सभी महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय (लीड-1)
कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता तथा देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु की हालत शुक्रवार को अत्यंत नाजुक हो गई। उनकी निगरानी कर रहे डाक्टरों का कहना है कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों के निष्क्रिय हो जाने के संकेत मिल रहे हैं।
बसु के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डाक्टरों के दल के एक डाक्टर सुश्रुत बनर्जी ने संवाददाताओं से बाचतीत में कहा है, "ऐसे संकेत हैं कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनके फेफड़ों ने सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है। उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटीलेटर) पर रखा गया है। उनके ह्रदय व गुर्दे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "दवाइयों के जरिए उनके रक्तचाप को नियंत्रित किया जा रहा है। उनकी डायलिसिस जारी है। उनके हृदय की गति तेज करने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन वह भी बहुत प्रभावी नहीं है।"
बनर्जी ने कहा, "शुक्रवार को उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई। हम उनकी डायलिसिस जारी रखेंगे।"
बसु को गत एक जनवरी को कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications