पूर्व सैनिक पद्मा चोलिंग बने तिब्बत के गवर्नर
बीजिंग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में रहकर देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिक पद्मा चोलिंग को क्षेत्रीय संसद द्वारा शुक्रवार को तिब्बत का गवर्नर चुन लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से बताया गया है कि तिब्बत के रहने वाले चोलिंग ने 1969 से 1986 के बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मे रहकर देश की सेवा की थी। चोलिंग को क्षेत्रीय संसदीय सत्र में गर्वनर चुना गया।
पद्मा चोलिंग को कियांगबा पुनकोग के स्थान पर चुना गया जिनका इस्तीफा क्षेत्रीय पीपुल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया था।
गौरतलब है कि 59 वर्षीय चोलिंग को वर्ष 2003 में प्रांतीय सरकार का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications