ज्योति बसु के सभी महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय : डाक्टर
कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता तथा देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु की हालत अत्यंत नाजुक हो गई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
बसु के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डाक्टर सुश्रुत बनर्जी ने कहा है कि 95 वर्षीय बसु की हालत बिगड़ती जा रही है और ऐसे संकेत हैं कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
बसु को गत एक जनवरी को कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications