हकीमुल्लाह महसूद के मारे जाने की पुष्टि नहीं
मलिक ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं को बताया, "हमारे पास स्पष्ट जानकारी नहीं है कि गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए लोगों में हकीमुल्लाह था या नहीं। या फिर उसके जैसा कोई अन्य शख्स मारा गया है।"
गुरुवार को ऐसी रपटे थीं कि ड्रोन हमले में मारे गए 15 आतंकवादियों में हकीमुल्लाह भी था। 'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' ने एक निजी समाचार चैनल के हवाले से कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान के पासलकोट गांव में संदिग्ध तालिबान प्रशिक्षण कैंप पर हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में महसूद और 14 अन्य आतंकवादी मारे गए।
शुक्रवार को एजेंसी ने खबर दी कि दक्षिणी वजीरिस्तान में गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए 10 आतंकवादियों में तीन प्रमुख कमांडर कारी हुसैन, अस्मतुल्लाह और ख्वाजा मोहम्मद महसूद शामिल थे।
महसूद ने टीटीपी के पूर्व प्रमुख बैतुल्लाह महसूद की मौत के बाद संगठन की कमान संभाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications