बर्लिनेल फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी 'मंथन'
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बर्लिनेल फिल्म समारोह के 60 वें संस्करण में चौथे 'क्यूलिनेरी सिनेमा' के मौके पर मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' दिखाई जाएगी। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।
बर्लिनेल फिल्म समारोह की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' वर्ष 1976 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म उन 11 फिल्मों में शामिल हैं जो भोजन और प्यार, प्रकृति और पर्यावरण के बीच के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती हैं।
बर्लिनेल फिल्म समारोह 11 फरवरी से 21 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अच्छी फिल्मों के साथ-साथ शानदार रात्रि भोज, मन को लुभाने वाले पेय पदार्थो और भरपूर मनोरंजन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले 'क्यूलिनेरी सिनेमा' का आयोजन 14 से 19 फरवरी तक किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications