एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा
पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 621.7 करोड़ रुपये था।
हालांकि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में 10.6 फीसदी की गिरावट आई और कंपनी की कुल आमदनी 4,887.8 करोड़ रुपये ही रही। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह 5,407.8 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।
दूसरी तरफ शुद्ध ब्याज आय 12.4 फीसदी बढ़कर 2,223.9 करोड़ रुपये हो गया।
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की गैर निष्पादित संपत्ति में भी गिरावट आई और यह इससे पहले की तिमाही के 1.9 फीसदी से गिरकर 1.6 फीसदी पर आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications