गंगा सागर में भगदड़ में घायल पुलिस अधिकारी की मौत
पुलिस मुख्यालय के अनुसार पवार मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा सागर स्नान करने गए थे। गुरुवार को वहां मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई थी। घायलों में इंदौर में नारकोटिक्स विभाग में तैनात पुलिस महानिरीक्षक पवार भी शामिल थे। उन्हें उपचार के लिए गंगा सागर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश दीक्षित ने आईएएनएस को बताया है कि पवार भगदड़ के दौरान घायल हुए थे और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि भगदड़ के दौरान पवार को दिल का दौरा पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications