भूकंप के 4 साल बाद 18 श्रमिकों के अवशेष बरामद

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वर्ष 2005 में आए भूकंप में जिंदा दफन हुए 18 श्रमिकों के अवशेष बरामद हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय अखबार 'डॉन' के हवाले से खबर दी है कि मुजफ्फराबाद से बाहर नीलुम घाटी रोड को चौड़ा करते समय गुरुवार को ये अवशेष बरामद हुए।

खुदाई के काम में लगे लोडर (खुदाई करने वाली मशीन)के चालक को उस वक्त संदेह हुआ जब मशीन का ब्लेड किसी धातु से टकराया। बाद में पता चला कि वह धातु एक वैन थी, जो चार वर्ष पहले आए भूकंप में चट्टाने खिसकने के कारण मलबे में दब गई थी।

बचाव दल और स्थानीय लोगों ने वाहन के आस-पास खुदाई कर वहां से 18 लोगों के अवशेषों को बाहर निकाला। इनमें एक महिला का अवशेष भी शामिल था। इनमें से 14 की शिनाख्त उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर कर ली गई।

वाहन पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक की पहचान राजा नईम के रूप में की गई है।

वाहन चालक नईम के हवाले से कहा गया है कि अक्टूबर 2005 में इस क्षेत्र में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से थोड़ा पहले एक स्थानीय बस स्टैंड से वैन चली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+