टीआरएस अध्यक्ष की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म अदुर्स की स्क्रीनिंग के खिलाफ उकसाने वाले बयान देने के लिए हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कविता टीआरएस की सांस्कृतिक शाखा तेलंगाना जन जागृति की अध्यक्ष हैं। गत 12 जनवरी को उन्होंने तेलंगाना की जनता से फिल्म अदुर्स का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। फिल्म के निर्माता अलग तेलंगाना राज्य की मांग के विरोध में हैं।
पुलिस ने कविता के खिलाफ गत 12 जनवरी को ही मामला दर्ज किया था लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार को किया। यह मामला बंजारा हिल्स पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications