आसानी से जीत सकते हैं राजपक्षे : सर्वेक्षण
श्रीलंका में हुआ यह सर्वेक्षण विप्लव कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया गया है। यह संस्था इसके पहले कई सारे भारतीय राजनीतिज्ञों को रणनीति सलाह दे चुकी है और भारत में चुनावी सर्वेक्षण कर चुकी है। सर्वे के निष्कर्ष आईएएनएस के पास उपलब्ध हैं।
सर्वेक्षण से पता चलता है कि राजपक्षे तमिल बाहुल्य उत्तरी और मिश्रित आबादी वाले पूर्वी प्रातों को छोड़कर बाकी सभी प्रांतों में आगे हैं। कुल मिला कर वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 12 प्रतिशत मतों से आगे हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार राजपक्षे की स्थिति श्रीलंका के बहुसंख्यक सिंहली समुदाय में काफी मजबूत हैं। यह समुदाय श्रीलंका की कुल आबादी का 74 प्रतिशत है। उन्हें मुस्लिम मतदाताओं का भी समर्थन मिल रहा है।
लेकिन श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में तमिल मतदाताओं के बीच वह फोंसेका से पीछे हैं। परंतु चाय बागान वाले इलाकों में, जहां भारतीय मूल के तमिल निवास करते हैं, वहां राजपक्षे को अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications