मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए सम्मानित होंगी एनी हैथवे
लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के हॉवर्ड विश्वविद्यालय ने हॉलीवुड अभिनेत्री एनी हैथवे को वर्ष 2010 की 'पुडिंग वुमैन ऑफ द इयर' चुना है।
मनोरंजन क्षेत्र की वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के हवाले से बताया गया है कि विश्वविद्यालय के नाट्य क्लब हेस्टी पुडिंग द्वारा आयोजित होने वाले नाटक 'डेविल वीयर्स प्रैडा' के मंचन के अवसर पर हैथवे को निमंत्रित किया गया है जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हैथवे ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
हैथवे विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करने के बाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
क्लब हर साल विश्व मनोरंजन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान देता है। पिछले वर्ष रीनी जेलवेगर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications