भूकंप में हैती के कई मंत्री मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी में हैती के राजदूत ज्यां रॉबर्ट सैगेट ने शुक्रवार को बताया कि मारे गए राजनेताओं में न्याय मंत्री पॉल डेनिस और नेता प्रतिपक्ष माइकल गैलार्ड भी शामिल हैं।
राजदूत ने कहा, "मैं जानता हूं कि मई मंत्रियों की मौत हुई है। इसमें न्याय मंत्री डेनिस भी शामिल हैं।"
उल्लेखनीय है कि भूकंप मंगलवार को हैती के समयानुसार शाम में 4.53 बजे आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications