हिमाचल में तापमान बढ़ा
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया,"यहां गुरुवार को हल्की धूप निकलने के कारण शुक्रवार को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।"
शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रहा।
लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और किन्नौर के कालपा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
इसके अलावा सोलन शहर में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मंडी जिले के सुंदरनगर में 1.7, कुल्लू जिले के भुंतर में 1.1 और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications