सूर्यग्रहण : बेंगलुरू में सैकड़ों ने देखा अद्भुत नजारा

तारामंडल में खोगलीय नजारे को देखने के लिए लगभग 1,000 लोग पहुंचे। लोगों को उस वक्त सबसे अधिक आनंद मिला जब चांद ने सूर्य को लगभग 85 फीसदी ढक लिया।

गौरतलब है कि सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और इसकी छाया सूर्य पर पड़ती है, जिसकी वजह से सूर्य आंशिक अथवा पूरी तरह ढक जाता है।

सूर्यग्रहण देखने तारामंडल पहुंची 16 वर्षीया के.सविता ने आईएएनएस से कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि उन्होंने सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण देखा।

तारामंडल की निदेशक बी.एस.शैलजा ने आईएएनएस से कहा कि लोगों को सूर्यग्रहण देखने के लिए विशेष चश्मे मुहैया कराए गए थे। इसके अलावा तारामंडल में सूर्यग्रहण के आरंभ होने से पहले 10 मिनट की एक फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें ग्रहण के बारे में बताया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+